#अपराध
May 13, 2026
हिमाचल : महिला ने घर बना रखा था ड्रग सप्लाई का अड्डा, पुलिस ने रेड मार चिट्टे संग की गिरफ्तार
कमरे से ढेर सारा चिट्टा बरामद
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ नशे का जाल फैलता जा रहा है। वहीं इस नशे के जाल को फैलाने में अब महिलाएं भी पीछे नहीं रह रही हैं। आए दिन महिला नशा तस्कर पुलिस द्वारा पकड़ी जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ 41 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के छन्नी इलाके से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके की एक महिला अपने घर से ही चिट्टे का कारोबार चला रही है और लोगों को नशे की सप्लाई कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई और बिना देरी किए गांव छन्नी में दबिश दी। अचानक पुलिस की रेड पड़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी महिला के घर पहुंची, पुलिस को देखकर वह घबरा गई।
इसके बाद टीम ने घर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से लगभग 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टा मिलते ही पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
परमजीत उर्फ चीखो (41) पत्नी रेशम सिंह, निवासी गांव छन्नी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास चिट्टा कहां से पहुंचता था और वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करती थी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क भी जुड़ा हो सकता है।