चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से बेहद हैरान कर देने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले की चुराह तहसील के एक गांव से 16 साल की लड़की अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
तीसरी बार लापता हुई लड़की
बेटी के ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजन बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। मामले में हैरान कर देने वाली बात ये हैं कि लड़की तीसरी बार घर से लापता हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : बचपन में सेना की वर्दी देख जागा जुनून, अब लेफ्टिनेंट बन पूरा किया सपना
16 साल की लड़की लापता
परिजन बेटी के सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं। लड़की के परिजनों ने जनता और पुलिस से लड़की को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है। लड़की के लापता होने के बाद से उसके परिजन बेहद चिंता में हैं।
परिजनों ने जताया शक
लड़की के परिजनों बेटी की गुमशुदगी की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा, जिला बाल कल्याण समिति और तीसा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। साथ ही एक व्यक्ति पर शक भी जाहिर किया है। परिजनों को शक है कि वो व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के होटल में चल रही थी नशे की बड़ी डील : पुलिस का पड़ा छापा, ढेर सारा चिट्टा बरामद
क्या बोले लड़की के पिता?
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी तीसरी बार घर से लापता हुई है। इससे पहले वो इसी साल 7 अप्रैल को घर से लापता हुई थी। मगर पुलिस टीम ने लड़की को खोज कर वापस हमारे हवाले कर दिया था।
दो बार पहले भी हुई लापता
इसके बाद कुछ महीनों तक सब सही रहा, लेकिन 1 जुलाई को लड़की फिर घर से गायब हो गई। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस टीम ने लड़की को ढूंढ निकाला और बाल कल्याण अधिकारी चंबा के समक्ष पेश किया। यहां लड़की को समझा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सेना में बड़ा अफसर बना बेटा, माता-पिता ने गोद में उठाकर मनाया जश्न- हुए भावुक
फिर थाने पहुंचा मामला
वहीं, अब तीसरी बार फिर वो घर से गायब हो गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। थक-हार कर परिजनों ने फिर बेटी के लापता होने की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा, जिला बाल क्लयाण समिति और तीसा थाने में दर्ज करवाई है।
भगा ले गया जावेद...
लड़की के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने के आरोप जड़े हैं। उनका कहना है कि रेलरा गांव का जावेद उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। बेटी के लापता होने के बाद से उसका भी कुछ अता-पता नहीं चल रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कुत्तों का कहर : 3 लाख से ज्यादा लोग नोचे, 11 को हुआ रेबीज- नहीं बच पाए बेचारे
लड़की को ढूंढ रही पुलिस
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लड़की की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में आसपास लगे CCTV की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सही-सलामत मिलेगी बेटी
साथ ही साथ जावेद को भी ढूंढा जा रहा है। पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर दोनों को खोज रही है और आसपास के थाने में भी लड़की की फोटो दे दी गई है। उन्होंने लापता लड़की के परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी बेटी को सही-सलामत खोज लिया जाएगा।
