कुल्लू। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में अब आए दिन महिलाओं और युवतियों की इज्जत तार-तार की जा रही है। हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से महिलाओं के साथ गंभीर अपराधों के मामले सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बिलासपुर के बाद कुल्लू से सामने आया मामला

बीते रोज ही बिलासपुर जिला में एक महिला और उसके पति को होटल में बुलाकर उन्हें नशीला खाना देकर बेहोश किया गया और फिर महिला से नीचता की गई थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब ऐसा ही एक और मामला कुल्लू जिला से सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने युवती के साथ कैफे में कई बार मुंह काला किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक-युवती थे सवार

 

कुल्लू पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त पीड़िता नाबालिग थी, जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर में पोक्सो (POCSO) एक्ट की सख्त धारा 6 भी जोड़ दी है।

18 से कम उम्र में भी की थी नीचता

पुलिस के अनुसार वर्तमान में 18 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और बाद में भी उसका लगातार शोषण करता रहा।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र ने हिमाचल के लिए फिर खोला खजाना, मानसून की मार झेल रहे प्रदेश को भेजी करोड़ों की सहायता

कैफे में डरा-धमकाकर किया गलत काम

पुलिस को दिए अपने बयान में 18 वर्षीय पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कुल्लू जिले के अरसू गांव का रहने वाला प्रवीण कुमार (पुत्र लायक राम) काफी समय से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीते वर्ष (जुलाई और अगस्त के महीनों में) जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी प्रवीण कुमार उसे एक कैफे में ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा, पंजाब की नहर में तैरती मिली देह

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस साल की शुरुआत में भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी प्रवीण कुमार ने जनवरी और फरवरी के महीनों में भी उसके साथ बार-बार गलत काम किया। आरोपी की धमकियों और डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि कथित घटनाओं के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के अफसर और कर्मियों ने किया मनरेगा में घोटाला- 55 लाख डकारे, FIR दर्ज

एसपी ने की पुष्टि

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें