#अपराध

October 31, 2026

देवभूमि हुई शर्मसार: कलियुगी पिता ने अपनी ही बेटी की इज्जत कर दी तार-तार; मां पहुंची थाने

नानी के घर से अपने साथ ले गया था पिता, वापस लौट उजागर किया पिता का सच

शेयर करें:

Kullu Crime News

कुल्लू: देवभूमि हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पिता-बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। जिस पिता के कंधों पर बेटी की सुरक्षा और उसके बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी होती है, उसी पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। कुल्लू में सामने आई इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक कलियुगी पिता पर अपनी ही बेटी की अस्मिता को तार-तार करने और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पति पर शारीरिक उत्पीड़न और अपनी नाबालिग बेटी के साथ यौन अपराध करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, बीते 25 अक्तूबर को पति द्वारा शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के बाद महिला को तेगुबेहड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी मां के पास रहने लगी थी।

 

यह भी पढ़ें : वोट चोरी पर बोले अनुराग ठाकुर: 'कांग्रेस को रिमोट वाली सरकार चाहिए' PM मोदी उनके कहने पर नहीं चलते

बेटियों को अपने साथ क्वार्टर ले गया पिता

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार बीते रोज सुबह उसका पति दोनों बेटियों को अपने साथ अपने क्वार्टर ले गया था। दिन में करीब 4 बजे दोनों बेटियां वापस भुट्टी कॉलोनी स्थित अपनी नानी के क्वार्टर पहुंचीं। इसी दौरान बड़ी बेटी ने अपनी मां को जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बेटी की बात सुनकर मां ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस से इसकी शिकायत की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां ने दूध बेचकर पाला, बेटी ने मेडल जीत बढ़ाया मान; अब सीमा को मिली करोड़ों की सम्मान राशि

मां की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस ने 30 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एफ)(एम), 65(1), 115(2), 351(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नशा बेच खड़ा किया साम्राज्य : मकान और नकदी समेत लाखों की प्रॉपर्टी सीज

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और पारिवारिक रिश्तों में भरोसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पिता को बेटी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच माना जाता है, उसी पर इस तरह के गंभीर अपराध का आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच तथा कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख