#हादसा

August 2, 2026

हिमाचल: सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक-युवती थे सवार

चंडीगढ़ से लौट रहे थे युवक युवती, युवती ने तेज रफ्तार बताई हादसे की वजह

शेयर करें:

sundernagar bike accident

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार सड़क हादसों को बढ़ावा दे रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों की तेज गति न केवल अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैए बल्कि उनकी अपनी जिंदगी भी दांव पर लग रही है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में सामने आयाए जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

हराबाग फोरलेन पर तड़के हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के हराबाग फोरलेन पर एक युवक और युवती चंडीगढ़ से मंडी की ओर मोटरसाइकिल पर सफर कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ckbd ij lokj ;qod ;qorh सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र ने हिमाचल के लिए फिर खोला खजाना, मानसून की मार झेल रहे प्रदेश को भेजी करोड़ों की सहायता

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी बेहतर इलाज के लिए दोनों को एम्स बिलासपुर भेजा गया। राहत की बात यह रही कि उपचार के बाद दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार घायल युवती चित्रकला (28), जो देहरादून के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, अपने मित्र कमल राणा (26) के साथ चंडीगढ़ से मंडी लौट रही थीं। दोनों एक अगस्त की देर रात करीब एक बजे मोटरसाइकिल पर रवाना हुए थे। सफर के दौरान हराबाग फोरलेन के पास यह हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा, पंजाब की नहर में तैरती मिली देह

लापरवाही और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

घायल युवती ने पुलिस को दिए बयान में हादसे के लिए बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के अफसर और कर्मियों ने किया मनरेगा में घोटाला- 55 लाख डकारे, FIR दर्ज

सावधानी ही बचा सकती है जीवन

यह हादसा एक बार फिर यह संदेश देता है कि पहाड़ी और फोरलेन सड़कों पर तेज रफ्तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन, नियंत्रित गति और सतर्कता ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है। थोड़ी-सी लापरवाही जिंदगीभर का दर्द बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय संयम और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख