चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। एक दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।

कलयुगी पिता ने रावी में फेंका मासूम

मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस चौकी पहुंचकर अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का मानसून सत्र से पहले झटका : पेट्रोल-डीजल किया महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

6 साल का बेटा रावी में फेंका

मामला चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परेल पुल से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी मंगलवार को अपने छह वर्षीय बेटे के साथ पुल के पास पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्चे को रावी नदी में फेंक दिया। नदी में इस समय तेज बहाव होने के कारण बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

फिर पुलिस को किया फोन

घटना के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के जरिए सूचना पहुंचाने के बजाय खुद पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया है। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को भी घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नहीं थम रही बारिश : एक हफ्ते तक जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट

बच्चे की तलाश में जुटी टीमें

पुलिस के अनुसार आरोपी इसके बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचा। वहां उसने पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और नदी में बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों को सक्रिय किया।

किराये के कमरे में रहता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हितेश कुमार के तौर पर हुई है। वह चंबा के कियानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह एक ऑनलाइन कंपनी में पैकिंग का काम करता था और फिलहाल चंबा के परेल क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: जज के सामने युवक को बुलेट बाइक से पटाखे करना पड़ा भारी, अब कोर्ट में होना होगा पेश

अमृतसर में रहती है पत्नी

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हितेश की शादी अमृतसर में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसकी पत्नी और एक बच्चा अमृतसर में मायके में रह रहे थे, जबकि छह वर्षीय बच्चा आरोपी के साथ चंबा में रह रहा था।

पारिवारिक विवाद को लेकर भी जांच

पुलिस इस पूरे मामले के पीछे की वजह जानने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, बच्चे के साथ आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट के सख्त आदेश, कंपनी को चार सप्ताह में रंजना को दे 2.23 करोड़ का मुआवजा

क्यों नदी में फेंका बच्चा?

जांच अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसके परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले परिवार में किस तरह की परिस्थितियां चल रही थीं और आरोपी ने बच्चे को नदी के पास क्यों ले जाया।

 

किसी तरह के मानसिक तनाव या अन्य परिस्थिति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने किया खुलासा: आपस में जुड़ेंगे हिमाचल के दो बड़े फोरलेन; केंद्र से मिली मंजूरी

SP और ASP की निगरानी में सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। SP चंबा विजय सकलानी और ASP दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

नदी में सर्च ऑपरेशन

दूसरी ओर, बच्चे को तलाशने के लिए रावी नदी में अभियान चलाया जा रहा है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए संभावित स्थानों पर रेस्क्यू टीमों को लगाया गया है। पुलिस और बचाव दल नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इस दिन मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं सुंदर सिंह ठाकुर! CM सुक्खू ने दिए संकेत; बोले- जल्द मिलेगा नया मंत्री

परिवार में पसरा सन्नाटा

घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। छह साल के बच्चे के नदी में लापता होने की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू को जोड़कर देख रही है और बच्चे की तलाश के साथ-साथ घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें