चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक घर में बेटे की किलकारियां गूंजते ही उसका पिता सलाखों के पीछे पहुंच गया। जिस घर में बेटे के जन्म की खुशी मनाई जानी थी, उस खुशी को मनाने से पहले ही पिता सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। बेटे की किलकारी गूंजते ही पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और देखते ही देखते खुशियों का माहौल चिंता और कानूनी कार्रवाई में बदल गया।

अस्पताल में बेटे का जन्म

मामला उस समय सामने आया जब प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला को चंबा के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। परिवार के लिए यह खुशी का पल था, लेकिन प्रसव के बाद अस्पताल में की गई औपचारिक दस्तावेजी जांच के दौरान ऐसी जानकारी सामने आई जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया।

 

 

दस्तावेजों की जांच से पता चला कि महिला जब गर्भवती हुई थी, उस समय उसकी आयु 18 वर्ष से कम थी। हालांकि अब वह बालिग हो चुकी है और उसकी उम्र 18 साल एक माह है। लेकिन कानून के अनुसार जब लड़की गर्भवती हुई उस समय वह नाबालिग थी और नाबालिगो से बनाए गए शारीरिक संबंध और गर्भवती करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

अस्पताल से पति को किया गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही महिला थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आरोपी पति को वहीं से हिरासत में ले लिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा होती रही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: व्यक्ति की गला रेत कर दी ह*त्या, खेत में इस हाल में मिली देह; वजह जान चौंक गए सभी

गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गयाए जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की वास्तविक आयु और घटनाक्रम के समय की परिस्थितियां क्या थीं। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में बुझ गया एक घर का चिराग, मोहाली के लिए निकले युवक की खाई में मिली देह

 

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कानून की जानकारी और उसका पालन करना कितना जरूरी हैए क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी को अचानक मुश्किलों में डाल सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें