#अपराध
March 15, 2026
हिमाचल: व्यक्ति की गला रेत कर दी ह*त्या, खेत में इस हाल में मिली देह; वजह जान चौंक गए सभी
आधी रात को सोते समय दिया वारदात को अंजाम
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिंक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आए हत्या के कारणों ने सभी को चौंका दिया है।
यह मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तलाई थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात को एक भेड़पालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजू पुत्र गौरी दत्त निवासी गांव खोपरी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। संजू मल्होट क्षेत्र में अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए आया था और काफी दिनों से यहां अस्थायी डेरा डाला हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुझ गया एक घर का चिराग, मोहाली के लिए निकले युवक की खाई में मिली देह
बताया जा रहा है कि संजू के साथ दो अन्य कामगार थी साथ थे। जिसमें प्रदीप कुमार निवासी पपरोला बैजनाथ जिला कांगड़ा भी भेड़ बकरियां पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजू और प्रदीप के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते प्रदीप ने शुक्रवार और शनिवार की रात को इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब संजू सो रहा था। इसी दौरान प्रदीप ने तेज धार हथियार से संजू के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : अब मुफ्त नहीं होगा स्कूल का सफर: हिमाचल में छात्र बस पास के नाम पर वसूले जाएंगे करोड़ों रुपये
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संजू का खून से लथपथ शव गांव मल्होट के पास ही एक घास के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फॉरेंसिंक टीम को भी साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने थाना तलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।