कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज वारदात पेश आई है। नगर परिषद देहरा क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला के साथ कथित रूप से चेन छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

महिला की आंखों में डाली मिर्ची

महिला ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले उसकी आंखों में कोई जलन पैदा करने वाला पदार्थ (मिर्ची) डाला। फिर उसके गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा आज से शुरू : भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे पहाड़, रोजाना 5000 श्रद्धालु होंगे रवाना

रात को टहल रही थी महिला

पीड़ित महिला के मुताबिक, वह रात का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति उसके पास आया। महिला का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसकी आंखों की ओर कोई पदार्थ फेंका, जिससे उसकी आंखों में तेज जलन होने लगी।

आंखों में पड़ने लगी जलन

महिला ने बताया कि आंखों में पदार्थ पड़ने के बाद उसे कुछ देर तक देखने में भी परेशानी हुई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी आंखों में डाला गया पदार्थ मिर्च था या कोई अन्य जलन पैदा करने वाली चीज।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रात को यात्रा बैन, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा

गले से खींच ली चेन

महिला के अनुसार, आंखों में पदार्थ डालने के बाद आरोपी ने उसके गले में पहनी सोने की चेन को खींच लिया। इस दौरान चेन पूरी तरह आरोपी के हाथ नहीं लगी और महिला की बाजू में फंस गई। घटना के दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर पहुंचे।

अंधेरे में भाग निकला आरोपी

महिला के शोर मचाने और स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि उसने अंधेरे का फायदा उठाया और लोगों के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता देखी गई। रात के समय हुई इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : न लिंक खोला, न OTP बताया...फिर भी खाते से उड़ गए लाखों, FD भी तोड़ ले गए ठग

जांच में जुटी देहरा पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली और आरोपी की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

ASP देहरा नवदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि महिला की आंखों में किस प्रकार का पदार्थ डाला गया था और वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति कौन था। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें