बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। थाना कोट कहलूर पुलिस ने टोबा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक 31 वर्षीय युवक को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली कामयाबी

जानकारी के अनुसार, थाना कोट कहलूर पुलिस की टीम बीते कल टोबा क्षेत्र में नियमित गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस के अनुसार, जवानों को देखकर युवक घबरा गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : डॉक्टरों ने रेफर किया डिलीवरी केस, अस्पताल से निकलते ही AMBULANCE में जन्मा बेटा

शक के आधार पर ली तलाशी

इसके बाद पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 9.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय गुरिंद्र सिंह उर्फ गुरु के रूप में हुई है- जो कि गांव नंद बहल, श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर का रहने वाला है। आरोपी से बरामद चिट्टे को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूली छात्रा को भगा ले गया आदमी, शादी का किया वादा- और बेच दिया

किससे खरीदा था चिट्टा?

पुलिस अब केवल बरामद नशीले पदार्थ तक ही जांच सीमित नहीं रख रही है, बल्कि इसके स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चिट्टा किस व्यक्ति से खरीदा था और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना थी या नहीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की पुष्टि करते हुए SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था और वह इसे आगे किसी को बेचने या पहुंचाने की तैयारी में था या नहीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मनरेगा के पैसों में गोलमाल- JE को नौकरी से निकाला, 2 पंचायतों में 67 लाख की गड़बड़ी

बैकवर्ड लिंकेज पता लगा रही पुलिस

पुलिस जांच का एक अहम पहलू चिट्टे के स्रोत और उसके बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाना है। इसके लिए आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ उसके संभावित संपर्कों और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में आरोपी अकेले शामिल था या उसके साथ नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हैं।

 

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

बिलासपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का फोकस नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ उनकी सप्लाई चेन को तोड़ने पर भी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मनरेगा के पैसों में गोलमाल- JE को नौकरी से निकाला, 2 पंचायतों में 67 लाख की गड़बड़ी

कौन-कौन लोग शामिल?

फिलहाल आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में आगामी कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद चिट्टे की सप्लाई का स्रोत क्या था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें