कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस काले कारोबार को प्रदेश के ही कुछ लोग बढ़ावा दे रहे हैं। यह बेहद चिंता और शर्मनाक बात है कि इस काले कारोबार में महिलाओं की भी हिस्सेदारी बराबर की पाई जा रही है।
नशा तस्कर मां-बेटे अरेस्ट
ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पर नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाने के अंतर्गत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिसि टीम ने एक महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद बलेदव को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ने लाल जोड़ा पहन सैल्यूट कर किया विदा
घर में खोल रखी थी दुकान
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस टीम ने भदरोया में एक रिहायशी मकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। पुलिस टीम ने पाया कि घर में रहने वाली महिला अपने बेटों के साथ मिलकर नशा तस्करी का धंधा कर रही थी।
बेटों के साथ चला रही थी धंधा
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने घर से सोने-चांदी के गहने, कैश, चिट्टे की खेप और तराजू बरामद किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और उसके दोनों बेटों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चलाई गो*ली, पांचों पंजाबी हुए गिरफ्तार
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस टीम ने आरोपियों से बहुत कुछ बरामद किया है। जैसे कि-
- 22.65 ग्राम चिट्टा
- 4.70 लाख नकदी
- 101.7 ग्राम सोना
- 478 ग्राम चांदी
- एक डिजिटल वेट मशीन
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रावी में बही इंटर्न महिला डॉक्टर का नहीं चल पा रहा कुछ पता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी भदरोया के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- बचनी देवी (मां)
- लवजीत उर्फ लब्बा
- करण
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी GST की नई दरें लागू, जानें सीमेंट और सरिये के रेट पर पड़ा कितना असर
रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि SP नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना डमटाल में चिट्टा के केस दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वो लोग ये खेप कहां से लाते थे और उनके ग्राहक कौन-कौन थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।
