#हादसा

September 22, 2025

हिमाचल : रावी में बही इंटर्न महिला डॉक्टर का नहीं चल पा रहा कुछ पता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

तीन दोस्तों के साथ घर जा रही थी इशिका

शेयर करें:

MBBS INTERN DOCTOR

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां पर मेडिकल कॉलेज चंबा के MBBS प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में गिरने से एक इंटर्न की मौत हो गई। जबकि, एक युवती इंटर्न डॉक्टर नदी में लापता हो गई है।

24 घंटे बाद भी नहीं मिली युवती

नदी में लापता हुई युवती का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीमें जुटी हुई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नवरात्रि की रौनक, देशभर से उमड़े श्रद्धालु- जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ

परिजनों का बुरा हाल

बेटी के लापता हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन जल्द उसके मिलने ही कामना कर रहे हैं। लापता लड़की की पहचान डॉ. इशिका शर्मा के रूप में हुई है- जो कि नेहरू अस्पताल चंबा में इंटर्नशिप कर रही थी। अगर किसी को भी इशिका के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इस नंबर +919034550427 पर सूचित करे।

घर जा रहे थे इंटर्न डॉक्टर

आपको बता दें कि यह हादसा कल सुबह करीब 3 बजे चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल घार के पास पेश आया था। कार में मेडकिल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टर सवार थे। हादसे के वक्त चारों अपने घर की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चलाई गो*ली, पांचों पंजाबी हुए गिरफ्तार

एक की मौत, दो घायल

इसी दौरान जैसे ही उनकी कार परेल पहुंची तो ड्राइवर का कार पर से संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक इंटर्न की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवती नदी में लापता

वहीं, इस हादसे में एक इंटर्न महिला डॉक्टर नदी के तेज बहाव में बह गई है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। लापता युवती को ढूंढने के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी हुई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य की शादी आज : शाम को होगा नई दुल्हन का गृह प्रवेश

कार सवार लोगों की पहचान

  • मृतक- अखिलेश निवासी बड़सर, हमीरपुर
  • लापता- इशिका निवासी रोहड़ू, शिमला
  • घायल- इरिशांत मस्ताना निवासी शिमला
  • घायल- दिव्यांक निवासी सोलन

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पहुंची शहीद की पार्थिव देह, तिरंगे में लिपटे बलदेव को देख बेसुध हुई मां और पत्नी

दोनों की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों घायलों को भी उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दोनों घायल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

लापता की तलाश जारी

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लापता युवती की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पानी का तेज बहाव होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में चल रही थी श्राद्ध की धाम, दहक उठा गैस सिलेंडर- दो बच्चों समेत 5 पहुंचे अस्पताल

कैसे पेश आया हादसा?

उन्होंने कहा कि अभी हादसे के असली कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। मगर शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हादसा चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खोने के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख