कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की समस्या बढ़ती जा रही है। ये काला कारोबार प्रदेश में तेजी से फैला है। आए दिन प्रदेश के अलग–अलग जिलों से लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है।
दो युवक चिट्टे संग अरेस्ट
इसी कड़ी में अब ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक हिमाचल के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला IPS ने तीन महीने में ली 24 छुट्टियां, DGP ने सिखाया ऐसा सबक
मां के घर से धंधा
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर ने युवकों के बारे में सूचना दी थी। पुलिस को बताया गया कि प्रिंस नाम का युवक अपने मुंहबोले भाई सुधांशु के साथ मिलकर अपनी मां के घर से नशे का धंधा कर रहा है।
ढेर सारा चिट्टा बरामद
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और घर पर छापा मारकर दोनों युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ रंगे हाथों धर-दबोचा। पुलिस टीम आरोपियों के कब्जे से 32.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल और दिल्ली पुलिस में 18 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा: यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कटा बवाल
दो युवक हुए गिरफ्तार
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान
- प्रिंस राणा (23) निवासी मलहेड़, कांगड़ा
- सुधांशु सोनी (26) निवासी लड़भड़ोल, मंडी
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को होली पर बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटे का कोटा
किसे बेचने आए थे खेप?
फिलहाल, पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है- ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।
पैसों के चक्कर में काला धंधा
ये बेहद चिंता की बात है कि कुछ स्थानीय लोग आसान कमाई के लालच में इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। बेरोजगारी, नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने कई परिवारों को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। कई मामलों में एक ही परिवार के दो–तीन सदस्य नशा तस्करी या नशे की गिरफ्त में पाए गए हैं, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
