कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने चिट्टा और चरस की भारी खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चरस-चिट्टे संग 3 अरेस्ट

पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने ये सफलता दो अलग-अलग मामलों में पाई है। पुलिस टीम ने आरोपियों से लाखों का चिट्टा और चरस की खेप बरामद की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवकों ने बीच सड़क दंपति को पी.टा, किया बुरा हाल- पुलिस दर्ज नहीं कर रही FIR

होटल में चल रही थी चिट्टे की तस्करी

पहले मामले में पुलिस थाना मनाली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाली के एक होटल में बाहरी राज्यों से आए युवक नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए संबंधित होटल में दबिश दी।

लाखों का चिट्टा बरामद

पुलिस टीम ने नियमानुसार होटल के कमरा नंबर-203 की तलाशी ली, जहां दो युवक ठहरे हुए थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को कब्जे में लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • उपेंद्र जीत सिंह (21) निवासी जालंधर
  • वलकार सिंह (25) निवासी अमृतसर

CHITTA SMUGGLERS

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

नाके पर पकड़ा तस्कर

दूसरा मामला पुलिस थाना भुंतर क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम ने सियुंड क्षेत्र में हाथीथान-मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया।

आधा किलो से ज्याद चरस बरामद

तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 560 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान टेक राम (47) निवासी गांव देऊधरा, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

 

CHARAS SMUGGLER

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस से हाईकमान की बेरुखी : 15 महीनों से बिना संगठन चल रहा काम- कैसे लड़ेंगे चुनाव?

कौन-कौन लोग शामिल?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और आगे कहां ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि युवकों के साथ इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

पुलिस की मदद करे जनता

उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें