कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन सूबे से चोरी, मारपीट, छेड़छाड़ जैसे ढेरों मामले सामने आते रहते हैं। बीते कल जहां लोग भैया दूज का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। वहीं, चोरी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए थे।
3 चेन स्नेचर महिलाएं अरेस्ट
इसी कड़ी में ताजा मामाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने तीन महिलाओं को चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, 18 महीने का बच्चा और मां थे सवारबस स्टेंड पर महिला की छीनी चेन
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम को धगवार की रहने वाली नीरजा नाम की एक महिला कांगड़ा बस स्टेंड पर अपने घर जाने के लिए बस में चढ़ने लगी। इसी दौरान उसके पीछे खड़ी तीन महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसके गले की चेन छीन ली। घटना के बाद नीरजा दोर से चिल्लाई और वहां अफरा-तफरा मच गई। महिलाएं चेन लेकर मौके से फरार होने की फिराक में ही थी कि नीरजा और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप, तीन बार डोली धरती, क्या आपने महसूस किए झटकेपंजाब की हैं तीनों महिलाएं
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों आरोपी महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। आरोपी महिलाओं की पहचान-- सीतो रानी (40), निवासी मानसा, पंजाब
- परमजीत कौर (55), निवासी मलेर कोटला, पंजाब
- श्याम कौर (48), निवासी मलेर कोटला, पंजाब
