कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर 25 साल की युवती के साथ अश्लील हरकतें और मारपीट का मामला सामने आया है।
500 रुपये में दियार जाने के लिए की थी टैक्सी
पुलिस के अनुसार, दियार की रहने वाली इशिता शर्मा ने भुंतर से दियार जाने के लिए 500 रुपये में टैक्सी की थी। टैक्सी का नंबर HP-34D-8728 बताया गया है। युवती का आरोप है कि टैक्सी चालक रूम सिंह निवासी जमोट उसे सही रास्ते से ले जाने के बजाय अप्पर जमोट के पास सुनसान जंगल की ओर ले गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर बरसेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर करने लगा अश्लील हरकत
युवती ने शिकायत में बताया कि सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
युवती ने 112 पर फोन कर पुलिस को बताई पूरी बात
घटना के बाद युवती ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर फोन किया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौ**त; 4 लोग घायल
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
