चंबा। हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ी जिले चंबा से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय दुकानदार ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 9 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को शर्मसार कर दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं लोगों के बीच गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

युवक पर लगाए गंभीर आरोप

चंबा जिला से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चंबा महिला पुलिस थाना में महिला ने एक 22 वर्षीय युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप दर्ज कराया है। घटना के बाद से मासूम बच्ची गहरे डर और सदमे में है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल LSD मामले में बुरे फंसे 4 पुलिसवाले : नशा तस्करों के बने मददगार...नौकरी पर गिरी गाज

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रोजाना की तरह अपने घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने जाती थी। आरोपी दुकानदार इस बात से परिचित था और उसने इसी का फायदा उठाया। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को जब बच्ची दुकान पर अकेली पहुंची, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ गलत हरकत की। घटना के दौरान दुकान में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

दो दिन तक सहमी रही मासूम

इस घटना के बाद बच्ची काफी डर और सदमे में चली गई। वह दो दिनों तक सहमी रही और किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बता पाई। उसके व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों को शक हुआ। काफी समझाने और हिम्मत दिलाने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम गया बारिश का सिलसिला : निकली खिली-खिली धूप, जानें अब कब बरसेंगे बादल

परिवार ने तुरंत पुलिस से किया संपर्क

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बिना देर किए महिला पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।    

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार 

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : आज बजट पेश करेंगे CM सुक्खू, कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद

सख्त कानून के तहत मामला दर्ज 

आरोपी के खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले सख्त कानून POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।  

कोर्ट में पेशी और रिमांड

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला से नीचता, जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने की गंदी हरकत- थाने पहुंचा पति

पुलिस का बयान

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें