#अपराध
March 21, 2026
हिमाचल : शादीशुदा महिला से नीचता, जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने की गंदी हरकत- थाने पहुंचा पति
युवकों ने सोशल मीडिया पर अप्लोड की आपत्तिजनक तस्वीरें
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराधी घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अब शादीशुदा महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला जिला चंबा से सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक शादीशुदा महिला के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।
मामला जिला चंबा के तीसा क्षेत्र से सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं। इसके बाद महिला और उसका परिवार मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई है कि जम्मू-कश्मीर के दो युवक उसकी पत्नी को काफी समय से परेशान कर रहे हैं और उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है।
पीड़ित पति के अनुसार, ये दोनों आरोपी उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल चुके हैं। इस घटना के बाद से ही पति-पत्नी दोनों काफी तनाव में हैं और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं कि अगर उन्होंने कुछ कहा या विरोध किया, तो वे और भी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों की इन हरकतों की वजह से उनका परिवार काफी डर और दबाव में जी रहा है। बार-बार मिल रही धमकियों के कारण उनका सामान्य जीवन भी प्रभावित हो गया है।
जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, तीसा पुलिस ने बिना देर किए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
मोहर सिंह और नरेश कुमार निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के साइबर अपराध को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
SP विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें किसी के साथ शेयर करने से पहले अच्छी तरह सोचें। अगर किसी के साथ इस तरह की कोई घटना होती है, तो उसे डरने की बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।