हमीरपुर। कहते हैं कि प्यार में अंधा हो चुका इंसान रिश्ते नातों और उम्र की सीमा को भी नहीं देखता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के हमीरपुर जिला में भी देखने को मिला है। यहां एक महिला अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई है। बड़ी बात यह है कि महिला का भांजा उससे आधी उम्र का है। इस घटना की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। वहीं मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कुछ और है।
किस जिला का है मामला
दरअसल मामला हमीरपुर सदर पुलिस थाना के तहत सामने आया है। यहां एक 40 साल की महिला अपने 24 साल के भांजे के साथ ही भाग गई। परिजनों ने जब महिला के लापता होने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने महिला और उसका भांजे को मेरठ से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम पर गए थे माता-पिता, बेटी को भगा ले गया युवक- नहीं चल रहा कुछ पता
30 मार्च को लापता हुई थी महिला
बताया जा रहा है कि परिजनों ने 30 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को महिला और उसके भांजे के मेरठ में होने के इनपुट मिले। जिस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर उसे मेरठ भेजा। इस पुलिस टीम ने मेरठ में दो दिन पहले सोमवार को नेपाल वाली गली मोकमपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश से महिला को बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कल ही बना था जुड़वा बच्चों का पिता, पत्नी के पास जा रहा था; ट्रक से टकरा गई गाड़ी
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने लापता महिला को मेरठ से बरामद कर लिया है। महिला को उसके परिवार को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर महिला अपने ही भांजे के साथ क्यों भागी थी।
