#हादसा

May 7, 2025

हिमाचल: कल ही बना था जुड़वा बच्चों का पिता, पत्नी के पास जा रहा था; ट्रक से टकरा गई गाड़ी

कार ट्रक टक्कर में दो घरों के बुझ गए चिराग

शेयर करें:

Solan Road Accident

सोलन। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सोलन जिला के कालका शिमला हाइर्व पर हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बड़ी बात यह है कि मृतकों में एक युवक एक दिन पहले ही दो जुड़वा बच्चों का पिता बना था। इस हादसे ने दो घरों को कभी ना भूलने वाले जख्म दे दिए हैं।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कालका शिमला हाईवे पर आज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पंचकूला सूरजपुर के पास हुआ है। हादसे में हिमाचल नंबर की एक कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- घबराएं नहीं, सभी DC को अलर्ट रहने का दिया है निर्देश 

दोपहर डेढ़ बजे हुआ हादसा

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 35 वर्षीय विशाल उर्फ बिन्नी और 32 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। वहीं राजेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे पंचकूला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा आज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस से नाराज पूर्व CPS- बोले, "इक तरफ बापू नी मनदा...तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा"

मृतक एक दिन पहले बना था दो जुड़वा बच्चों का पिता

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम एक दिन पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुभम की पत्नी राजपुरा में अपने मायके में है। शुभम दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर अपने जुड़वा बच्चों और पत्नी से मिलने के लिए राजपुरा जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही दर्दनाक हादसा हो गया। 

 

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: हिमाचल में हाई अलर्ट, सुक्खू ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग- सारे दौरे रद्द

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं शुभम की मौत से उसके घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घर में एक साथ दो दो खुशियां आई थीं, लेकिन कुदरत ने इन दोनों मासूमों से उनका पिता और परिवार से उनका बेटा छीन लिया। 

 

नोट इस खबर की अभी तक इतनी ही अपडेट सामने आई है। पूरी जानकारी मिलने के बाद इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख