मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल इलाके में चार दिनों से लापता एक युवक का शव सड़क से करीब 100 फीट नीचे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सड़क से 100 फीट नीचे मिला शव

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है- जो कि घनाला गांव का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आमने-सामने भिड़े ट्रक- 4 लोगों की दर्दनाक मौ**त, एक वाहन के उड़े परखच्चे

4 दिन से लापता था अमित

बताया जा रहा है कि अमित बीते रविवार से घर से लापता था। उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

खोजबीन में जुटे थे परिजन

परिजन लगातार अमित की खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच बुधवार को संधोल-हमीरपुर सीमा के समीप स्थित सच्चूही गांव के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। जब लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने पकड़ा ढेर सारा चिट्टा- 3 तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क से कनेक्शन

परिवार में मचा कोहराम

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाईनुमा क्षेत्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई। चार दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में भी शोक का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमित कुमार सड़क से नीचे कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा- हाथ और पैर में हैं 24 उंगलियां, हर कोई हैरान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

चार दिन से ढूंढ रहे थे परिजन

चार दिनों तक युवक का कोई सुराग न मिलने और फिर सड़क से करीब 100 फीट नीचे शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें