शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी करने वाले 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं स्थित हठूर इलाके में हुई इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
दोस्त के साथ घर से निकला था, फिर नहीं लौटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टियां बिताने अपने पैतृक गांव आया था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम हरजिंदर सिंह अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर गया था। सामान्य दिन की तरह घर से निकले युवक ने किसी को यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है या कब लौटेगा।
यह भी पढ़ें- अति गरीब परिवारों के अच्छे दिन शुरू : पक्का मकान बनाएगी सुक्खू सरकार, देगी कई सुविधाएं
अपने स्तर पर की परिवार ने खोज
जब देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और गांव में अलग-अलग जगहों पर पूरी रात उसकी खोज की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह मिली शव की खबर, मचा कोहराम
अगली सुबह जैसे ही परिवार को हरजिंदर सिंह का शव मिलने की सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े, लेकिन वहां का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। युवक की अचानक और संदिग्ध मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव में भी लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मनीषा मित्तल मामले में जयराम ठाकुर का फूटा गुस्सा, बोले- ह.त्या के लिए सरकार जिम्मेदार
मृतक की पहचान
हरजिंदर सिंह उर्फ हिंदा उम्र 34 साल निवासी हठूर जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रहा था युवक
जानकारी के अनुसार हरजिंदर सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और तीन भाइयों को छोड़ गया है। परिवार में वह काफी जिम्मेदार और मेहनती माना जाता था। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं माता-पिता भी इस दुखद घटना को सहन नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : कार के स्टीयरिंग कवर में छुपा रखा था लाखों का चिट्टा, सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार
गांव में शोक, लोग कर रहे न्याय की मांग
घटना के बाद पूरे हठूर इलाके में शोक का माहौल है। गांव के लोग भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर युवक के साथ क्या हुआ। कई लोग इसे संदिग्ध मामला मानकर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले की सच्चाई उजागर करने की अपील कर रहे हैं ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही थाना हठूर के एसएचओ गुरसेवक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
ASI सुल्खन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और उसके साथ बाहर क्या हुआ था।
