सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तीन युवकों पर हुए जानलेवा हमले वाले मामले में अपडेट आया है। मामले में पुलिस टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने दिनदहाड़े तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया था।
युवकों पर जानलेवा हमला
जांच में पाया गया कि इस वारदात में कुल 15-20 लोग शामिल थे। जिसमें से पुलिस ने 6 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 20 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें से 6 को सलाखों के पीछे डाला गया है।
यह भी पढ़ें : HRTC के बुरे हाल- छत से टपक रहा पानी, ड्राइवर ने छतरी खोलकर चलाई सवारियों से भरी बस
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक सोलन के रहने वाले हैं। आरोपियों की उम्र 19 और 24 के बीच है। आरोपियों की पहचान-
- प्रणय (19)
- अक्षत (19)
- कार्तिक (19)
- साहिल (20)
- साहिल (23)
- अजय कुमार (24)
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में फूटा गुस्सा, बारिश में भी सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
एग्जाम देने गए थे युवक
आपको बता दें कि मामला जिला सोलन के धोबीघाट क्षेत्र का है। यहां पर शनिवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। अजय कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की शुरुआत उस समय हुई जब उसका रिश्तेदार अभिषेक गर्ल्स स्कूल सोलन में परीक्षा देने गया था। वहां कुछ अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे- जिन्होंने अभिषेक को घेर लिया और उससे बहस शुरू कर दी। धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई और मामला बिगड़ने तक पहुंच गया।
फोन कर बुलाए साथी
स्थिति बिगड़ती देख अभिषेक ने तुरंत अपने रिश्तेदार अजय को फोन किया। अजय बिना देरी किए अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और किसी तरह अभिषेक को वहां से छुड़ाया। उन्हें लगा कि मामला वहीं खत्म हो गया, लेकिन आगे जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
लाठी-डंडे लेकर पहुंचे 15-20 युवक
जब सभी युवक धोबीघाट की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक 15 से 20 युवक वहां आ पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियार थे। इन युवकों ने आते ही बिना किसी चेतावनी के हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने तीनों युवकों को घेर लिया और जमकर मारपीट की।
हथियारों से किया हमला
उन्होंने लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भी इस अचानक हुई घटना से घबरा गए और कोई तुरंत बीच-बचाव नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का चौथा बजट आज होगा पास, कर्मचारियों-पेरशनरों सहित आमजन को कई उम्मीदें
घायलों की पहचान
- हर्ष (23) निवासी वार्ड नंबर-7, सोलन
- ललित किशोर (23) निवासी सिरमौर
- ललित कुमार (26) निवासी बानो गांव
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 72 घंटे खराब रहेगा मौसम, आज के लिए ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
एक घायल IGMC रेफर
तीनों घायलों में से दो घायलों हर्ष और ललित किशोर का इलाज सिविल अस्पताल सोलन में चल रहा है। जबकि, ललित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे IGMC शिमला में रेफर कर दिया गया है।
क्यों हुआ था झगड़ा?
मामले की पुष्टि करते हुए SP थिरूमाला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवकों का झगड़ा किसी पुराने विवाद के कारण हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है-
- धारा 126(2)- गलत तरीके से रोकना
- धारा 115(2)- जानबूझकर चोट पहुंचाना
- धारा 191(3)- दंगा और घातक हथियार रखना
- धारा 190- गैरकानूनी सभा
