सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए जितेंद्र हत्याकांड के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस टीम ने मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोस्त की गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
दोस्त ही निकला कातिल
पुलिस टीम जितेंद्र के दोस्त मनीष कुमार (आरोपी) के पूछताछ के लिए अमृतसर से कालाअंब लेकर आई। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी मनीष को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद मनीष की पार्थिव देह, कुछ ही घंटोंं में दे दी जाएगी अंतिम विदाई
अधमरी हालत में फेंका युवक
आपको बता दें कि मामला बीते शुक्रवार का है- जब बर्मा पापड़ी के रहने वाले 29 साल के जतेंद्र- जो कि पेशे से इंजीनियर था और एक अरसे से चंडीगढ़ में रह रहा था। उसे किसी ने अधमरी हालत में सड़क के नीचे फेंक दिया था।
अस्पातल में तोड़ा दम
इसके बाद युवक को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया- जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए- जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
पुलिस को मिली टूटी स्टिक
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। शुरुआती जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक टूटी बेसबॉल की स्टिक, खून लगे ग्लब्स और मौके पर खून के निशान भी बरामद की। आशंका जताई गई कि युवक पर हमला किसी और जगह पर किया गया है और फिर उसे यहां अधमरी हालत में यहां फेंक दिया गया।
जितेंद्र की कार का ही किया इस्तेमाल
मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने जिंतेद्र की ही कार HR79-2777 का भी इस्तेामल किया था। इस बात की पुष्टि CCTV फुटेज से हुई। इसी का आधार पर जितेंद्र के दोस्तों की तरफ केस की कड़ी जुड़ी। जांच-पड़ताल में पुलिस टीम को जितेंद्र के दोस्त पर संदेह हुआ। ऐसे में पुलिस टीम ने बीते कल दोस्त मनीष को पूछताछ के लिए अमृतसर से कालाअंब थाने लाया। जहां पर फिर उसे अरेस्ट कर लिया गया।
