#यूटिलिटी

June 4, 2025

हिमाचल में कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

नाहन में महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव

शेयर करें:

Corona Virus

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के दस्तक देते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना का मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मास्क पहनना अनिवार्य

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी मास्क पहनना अनिवार्य है। बार-बार साबुन व हैंडवाश से हाथ धोने की सलाह दी गई है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर आसपास के अस्पताल जाने की सलाह दी गई है

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद मनीष की पार्थिव देह, कुछ ही घंटोंं में दे दी जाएगी अंतिम विदाई

सोशल डिस्टेंसिंग का रखें खास ख्याल

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखने को कहा गया है। सार्वजनिक जगहों पर रेलिंग आदि को सेनिटाइज करने को कहा गया है। वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। भीड़ृृ-भाड़ वाली जगह से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

हिमाचल में कोरोना की एंट्री

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में दस्तक देने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। पहला केस हिमाचल के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां मौजूद नाहन मेडिकल कॉलेज कोरोना टेस्ट करने पर एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नष्ट किए अफीम के हजारों पौधे, 21 साल के युवक से मिली चरस की बड़ी खेप

महिला कोरोना पॉजिटिव

 
पॉजिटिव पाई गई महिला का ठिकाना सरांह क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 82 साल है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह को हुए कोरोना के रैपिड टेस्ट में ये महिला पॉजिटिव मिली है।

नहीं मानी डॉक्टरों की बात

बताया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने महिला को अस्पताल में ही भर्ती हो जाने की सलाह दी थी। मगर महिला नहीं मानी और जरूरी उपचार और दवाइयां लेने के बाद वापस अपने घर लौट गईं। वहीं, महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने महिला के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख