कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। सोलधा पंचायत क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

भाई के साथ रहता था युवक

बताया जा रहा है कि युवक अपने बड़े भाई अरुण के साथ सोलधा में किराए के कमरे में रहता था। दोनों भाई इलाके में मिस्त्री का काम कर मेहनत-मजदूरी अपना गुजर-बसर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से काम पर निकला युवक लापता, पांच दिन से ढूंढ रहे परिजन- सता रहा अनहोनी का डर

रात को साथ में खाया खाना

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दोनों भाई रोजाना की तरह काम से लौटे थे। दोनों भाई नगाबाड़ी, नूरपुर से संबंध रखते हैं। रात को 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार ने अपने बड़े भाई अरुण के साथ खाना खाया।

छत पर सोने चला गया छोटा

खाना खाने के बाद 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार मकान की छत पर सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह मकान मालिक अश्विनी कुमार ने घर के बाहर नजर डाली तो पास ही एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की एक और पंचायत में टले प्रधान पद के चुनाव- प्रत्याशियों ने छिपाई थी नौकरी की जानकारी

इलाके में फैली दहशत

यह दृश्य देखते ही इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोटला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ASP धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें