मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। सरकाघाट क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है।
कॉलेज जा रही छात्रा का मर्डर
बताया जा रहा है कि लड़की आज सुबह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो आरोपियों ने उसका गला काट दिया। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अपने छोटे भाई से मिलने पहुंचे बोठा महाराज, नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
बाइक सवार युवकों ने काटा गला
जानकारी के अनुसार, मामला सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नैण गांव के पास बाइक सवार युवकों ने कॉलेज जा रही लड़की पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।
सड़क पर खून ही खून
इस हमले में लड़की के गले और हाथ पर गंभीर घाव आए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद सड़क पर खून ही खून फैला हुआ है। हत्याकांड के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ भी बहुत है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं थमेगी बारिश-बर्फबारी, 3 दिन बाद से फिर बदलेगा मौसम- आंधी का अलर्ट जारी
सहेली के बयान दर्ज
फिलहाल, मृतका की पहचान शिया गुलेरिया के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम ने मृतका की सहेली के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की तलाश जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
