सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। छात्रा ने ये खौफनाक कदम अपने घर पर उठाया है।
दसवीं का छात्रा ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि छात्रा का स्कूल उसके घर से करीब 4 किलोमीटर दूर है। घटना वाले दिन छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर तक आई। जबकि, आमूमन वो स्कूल से घर तक का सफर बस से तय करती थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, 19 साल में हासिल किया मुकाम- देशभर में बनाया रिकॉर्ड
स्कूल से पैदल घर आई छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में पढ़ती थी। बीते मंगलवार को छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद वहां से पैदल घर आई। छात्रा के पिता दिहाड़ी लगाते हैं।
कमरे में सो रही छोटी बहन
घटना के वक्त छात्रा के पिता जोगिंद्र सिंह काम पर गए हुए थे और उसकी मां पानी भर रही थी। जबकि, उसकी छोटी बहन कमरे में सो रही थी। इसी बीच छात्रा भी कमरे में गई और उसने वहां छत में लगे कुंडे से अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के दुप्ट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 15 साल से सरकारी नौकरी के मजे लूट रही थी टीचर, अपने ही करीबी ने की शिकायत- फूटा भंडा
माता-पिता नहीं थे घर पर
घटना के कुछ देर बाद जब छात्रा की मां घर आई तो उसने कमरे से छोटी बेटी के रोने की आवाज आई। ऐसे में मां कमरे में उसे देखने के लिए जाने लगी, लेकिन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। मां ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया और बड़ी बेटी को कई आवाजें लगाईं। मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
फंदे से लटकी मिली बेटी
कमरे के बाहर से शोर की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजे खुलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बेटी को फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा 60 साल का आदमी, ग्राहक को चरस सप्लाई करने का कर रहा था इंतजार
परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
क्यों की छात्रा ने आत्महत्या?
मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि छात्रा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा परिजनों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
