बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वारघाट उपमंडल से सामने आए इसस मामले ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घर में खड़ी कार का कटा चालान

यहां एक ऐसी कार का ऑनलाइन चालान काट दिया गया- जो पिछले करीब ढाई साल से घर में खड़ी है। कार के मालिक को दो हजार रुपए का चालान कटने का ऑनलाइन मैसेज मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की डांट पर छोड़ा घर, 50 साल बाद लौटा वापस- इकलौते भाई को देख बहनें भावुक

कई साल से घर में गाड़ी

 

जानकारी के मुताबिक, कार HP91-3856 के मालिक नरेश कुमार निवासी स्वाहण के चाचा शेर सिंह ने बताया कि यह वाहन करीब अढ़ाई साल पहले एक हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से गाड़ी को न तो सड़क पर चलाया गया और न ही कहीं ले जाया गया।

खस्ताहाल गाड़ी का चालान

इतना ही नहीं उन लोगों ने कार को घर में ही कवर डालकर रख दिया है। वहीं, गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर मामला अभी भी कंपनी के साथ लंबित बताया जा रहा है। खटारा बंद पड़ी गाड़ी का चालान कटना किसी भी तरह संभव नहीं है

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी ने किया बुरा हाल : 42 डिग्री पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

मैसेज देख उड़े होश

नरेश कुमार के अनुसार, उन्हें अचानक एक मैसेज मिला- जिसमें बताया गया कि गरामोड़ा स्थित ITMS के माध्यम से उनकी गाड़ी का 2,000 रुपये का चालान किया गया है।मैसेज देखकर वो हैरान रह गए।

 

इंश्योरेंस खत्म होने का कटा चालान

चालान में वजह वाहन का इंश्योरेंस खत्म होना दर्शाया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को विभागीय गलती करार देते हुए कहा कि जो वाहन लंबे समय से सड़क पर नहीं चल रहा, उसका इस तरह चालान किया जाना तर्कसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार कलयुगी पिता ने गर्भवती कर दी अपनी ही बेटी, कच्ची उम्र में दिया बच्चे को जन्म

शिकायत करवाई दर्ज

 

उन्होंने इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी तकनीकी खामियों को जल्द सुधारा जाए, ताकि आम लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें