राजनीति

#अव्यवस्था

November 23, 2026

हिमाचल : पति की मौ**त के बाद उसकी जगह दो साल काम करती रही पत्नी, पर ना नौकरी मिली-ना पैसे

नौकरी की उम्मीद में दो साल तक करती रहीं काम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के वन विभाग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पति की मौत के बाद महिला के साथ जो हुआ, उसे लेकर अब न्याय की मांग उठने लगी है। 

पति की मौत के बाद महिला ने संभाली परिवार की जिम्मेदारी

मामला हिमाचल प्रदेश वन विभाग के पांगी वन मंडल के तहत पठानकोट स्थित विश्राम गृह का है। पठानकोट के गांव ढक्की की रहने वाली सोनिया के पति स्वर्गीय नरेश कुमार इसी विश्राम गृह में दैनिक वेतन पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते थे।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: हिमाचल में पुलिस ने पकड़ी 8 किलो चरस और एक लाख नगद, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

साल 2023 में पति की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद वन मंडल पांगी की ओर से सोनिया को भी उसी विश्राम गृह में दैनिक वेतन पर सफाई कर्मचारी के तौर पर काम दिया गया।

नौकरी की उम्मीद में दो साल तक करती रहीं काम

सोनिया का कहना है कि उन्होंने करीब दो साल तक पूरी जिम्मेदारी के साथ विश्राम गृह में काम किया। उन्हें उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद विभाग उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी दे देगा। इसके लिए उन्होंने जरूरी दस्तावेज भी तैयार करवाए और विभाग को भेजे। लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। इतना ही नहीं, दो साल तक किए गए काम की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, अब सेवा के दौरान भी बन सकेंगे दूल्हे; मोदी सरकार ने बदले नियम!

कई अधिकारियों के सामने रखी अपनी परेशानी

महिला के मुताबिक, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर विभाग के सचिव, संबंधित निदेशक, अरण्यपाल और वन मंडल अधिकारी पांगी के सामने कई बार अपनी बात रखी। उन्होंने अधिकारियों से नौकरी और बकाया मेहनताना दिलाने की मांग की, लेकिन कहीं से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार काम करने के बावजूद पैसे नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। आखिरकार मजबूरी में उन्हें विश्राम गृह का काम छोड़ना पड़ा।

अब घरों में काम करके चला रही परिवार

काम छूटने के बाद सोनिया अब लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग सास-ससुर हैं। ऐसे में घर का खर्च उठाना, बच्चों की पढ़ाई करवाना और बुजुर्ग सास-ससुर की दवाइयों का इंतजाम करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महिला के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लंबे समय तक विभाग में काम करने के बाद भी उन्हें अपनी मेहनत की कमाई नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें : मिशन 2027: नूरपुर-फतेहपुर के भंवर में फंसे राकेश पठानिया, BJP हाईकमान की होगी अग्निपरीक्षा!

दो साल की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ

विभागीय सूत्रों के अनुसार, सोनिया की करीब दो साल की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित समय के बिल और मस्टररोल तैयार किए जाने की बात भी सामने नहीं आई है। ऐसे में महिला को अपने काम का मेहनताना मिलने का इंतजार है। अब उन्होंने सरकार और विभाग से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है।

अधिकारी बोले- मामला ध्यान में आया है, होगी कार्रवाई

इस मामले पर अरण्यपाल राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी वन मंडल अधिकारी पांगी से मिल सकती है। मामला उनके ध्यान में लाया गया है और वह वन मंडल अधिकारी को जरूरी निर्देश देकर उचित कार्रवाई करवाएंगे।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख