शिमला। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही धुरंधर-2 की सफलता के बीच एक नाम हर जुबां पर छाया हुआ है - हितिका बाली। हिमाचल की इस बेटी ने अपने दमदार और भावुक अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। छोटे से किरदार में भी उन्होंने ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि लोग उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में हितिका का किरदार बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। उनकी भूमिका ही वह मोड़ बनती है, जहां से कहानी रफ्तार पकड़ती है और दर्शक भावनात्मक रूप से फिल्म से जुड़ जाते हैं।
कम समय, लेकिन गहरा असर
हालांकि हितिका का रोल लंबा नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने हर सीन में गहराई और सच्चाई दिखाई है। उनके भावुक दृश्यों ने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों को भावुक कर दिया। यही वजह है कि लोग उन्हें फिल्म की सरप्राइज स्टार बता रहे हैं। शिमला की रहने वाली हितिका बाली पहले भी कई मंचों पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। सौंदर्य प्रतियोगिताओं से लेकर अभिनय तक, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी सफलता हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें : अमीर हुआ हिमाचल का हर शख्स... 2.83 लाख पहुंची प्रतिव्यक्ति आय; सुक्खू के सख्त फैसलों का असर!
फिल्म की सफलता के साथ बढ़ी लोकप्रियता
फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद हितिका की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और लोग उनके अंदाज व अभिनय दोनों की सराहना कर रहे हैं। रील लाइफ में सादगी और भावनाओं से भरी भूमिका निभाने वाली हितिका असल जिंदगी में स्टाइल और आत्मविश्वास का बेहतरीन उदाहरण हैं। यही वजह है कि वह युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी देंगे हिमाचल को बड़ी सौगात, लोगों का सच होगा वर्षों पुराना सपना; जानें
फिल्म ने एक दिन में कमाए 100 करोड़ रुपए
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म की सफलता के पीछे कहीं ना कहीं हिमाचल की बेटी हितिका बाली का भी काफी अहम रोल साबित हो रहा है। हितिका बाली ने इस फिल्म में रणवीर सिंह की बहन का दमदार किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य के दावों को ठेकेदार ने दिखाया ठेंगा, कंक्रीट की जगह पत्थरों का किया इस्तेमाल
हितिका बाली ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा के आगे भूमिका का आकार मायने नहीं रखता। हिमाचल की यह बेटी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और आने वाले समय में बड़े पर्दे पर और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की पूरी क्षमता रखती है।
