सोलन। हिमाचल प्रदेश की एक प्रतिभाशाली बेटी ने भारतीय सेना में नई इबारत लिखते हुए प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के कहडोग गांव की लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर ने भारतीय सेना में ऐसा सम्मान हासिल किया है- जो पहले किसी महिला अधिकारी को नहीं मिला।
हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास
प्रगति ने भारतीय सेना की आर्टिलरी शाखा में सर्वोच्च युवा अधिकारी सम्मान मानी जाने वाली सिल्वर गन ट्रॉफी हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ वह यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बनेगी अटल टनल से भी बड़ी सुरंग, सालभर खुला रहेगा मनाली-लेह मार्ग
इंडयिन आर्मी में तोड़ा पुरुषों का रिकॉर्ड
लेफ्टिनेंट प्रगति की इस सफलता ने न सिर्फ हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय खोल दिया है। सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता के आधार पर दिए जाने वाले इस सम्मान को सेना में बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है।
सेना ने बड़े अवॉर्ड से नवाजा
प्रगति ठाकुर का सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय रहा है। इससे पहले भी उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में अपने बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के जंगल में रेव पार्टी : कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने मारी रेड, कोकीन-LSD बरामद
विरासत में मिली देश सेवा
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कैडेट नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जो उनकी प्रतिभा और अनुशासन का प्रमाण माना जाता है। सेना के प्रति समर्पण और देश सेवा की भावना उन्हें परिवार से विरासत में मिली है।
पिता भी सेना में दे चुके हैं सेवाएं
उनके पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन हैं। उन्होंने हमेशा बेटी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। प्रगति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिमाचल में पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल की और फिर रक्षा सेवाओं में प्रवेश के लिए कठिन परीक्षाओं एवं चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: अधूरे प्यार का दर्द नहीं सह पाया युवक, कमरे में नोट छोड़ उठा लिया खौफनाक कदम
पूरे इलाके में खुशी का माहौल
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसे हिमाचल की बेटियों की क्षमता और प्रतिभा का शानदार उदाहरण बताया है।
कई पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा
लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर की सफलता यह संदेश देती है कि समर्पण, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और देश सेवा का सपना देखने वाली हजारों युवतियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
