मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से अच्छी खबर आई है। यहां के युवा वरुण बरारी ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो ऐतिहासिक बन गई है। बरारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है। बता दें कि बरारी एक सेल्स प्रोफेशनल हैं।

माउंट एल्ब्रस को किया फतह

वरुण ने अपने 9 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया। इसी के साथ बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 23 साल के युवक से मिला दो अलग तरह का नशा, साथियों को तलाश रही पुलिस

बर्फीली हवा का किया सामना 

माउंट एल्ब्रस 5,643 मीटर ऊंची चोटी है। इसपर चढ़ाई करने के लिए बर्फीली हवाओं और मुश्किल रास्तों का सामना करना पड़ता है। वरुण की टीम ने भी यही किया और सफलता पाई। बता दें कि ये चुनौतीपूर्ण अभियान 8 दिन तक चला।

खलियार के रहने वाले हैं वरुण

माउंट एल्ब्रस को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माना जाता है। इसे फतह करना आसान नहीं लेकिन वरुण ने ये कर दिखाया। इस चोटी पर विजय पाना किसी भी पर्वतारोही के लिए गौरव का पल होता है। बता दें कि वरुण बरार नगर निगम मंडी के वार्ड-1 खलियार के रहने वाले हैं।

वरुण ने युवाओं को किया प्रेरित

वरुण ने अपनी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को साहसिक खेलों और रामांचक यात्राओं के लिए प्रेरित किया है। गौरतलब है कि वरुण ने पहले भी लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल की कई ऊंची चोटियों पर सफल पर्वतारोहण किया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ड्राइवर की हरियाणा में मिली देह, दो दिन से तलाश में दर-दर भटक रहा था परिवार

ब्लैकपीक अभियान में लेंगे हिस्सा

अब वरुण अक्टूबर में चेक गणराज्य की एक टीम का नेतृत्व करते हुए उत्तराखंड में आयोजित ब्लैकपीक अभियान में हिस्सा लेंगे। इस अभियान के लिए भी वे पूरी तरह तैयार हैं और इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 

सेल्स प्रोफेशनल के रूप में काम

वरुण ने हिमाचल प्रदेश से ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में बेचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है। फिलहाल वे एक ट्रैवल कंपनी में सेल्स प्रोफेशनल के रूप कार्यरत हैं। वरुण का उद्देश्य युवाओं को एडवेंचर गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना है।