बिलासपुर। कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत पूरी लगन के साथ की जाए तो कोई भी मुश्किल काम आसान हो जाता है। इस बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रहने वाले प्रिंस ठाकुर ने जिन्होंने UGC NET-JRF गणित विषय में देशभर में 28वां रैंक हासिल किया है।
बिना कोचिंग, सिर्फ मेहनत और अभ्यास
प्रिंस ने यह सफलता किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए बिना, सिर्फ अपने स्वाध्याय और लगातार अभ्यास के दम पर हासिल की। उनकी यह उपलब्धि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाएं सरकारी नौकरी : 700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
पढ़ाई का सफर: स्कूल से शोध तक
प्रिंस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल, घंडालवीं से पूरी की। बचपन से ही वे पढ़ाई में मेधावी रहे और गणित में विशेष रुचि रखते थे। उन्होंने जमा दो की परीक्षा उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म.र्डर- क्रशर डंप पर पड़ा मिला बुजुर्ग, शरीर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ
इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज, हमीरपुर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, धर्मशाला से गणित में एमएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य भी तय किया।
पूरे क्षेत्र में खुशी और प्रेरणा
देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए जानी जाने वाली इस परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों के सहयोग को दिया। उनके इस कारनामे से टकरेड़ा गांव और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी डील करने आए थे हरियाणवी छोरे, पुलिस ने लाखों की चरस संग रंगे-हाथों धरे दोनों
प्रिंस ठाकुर की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि आत्मविश्वास, लगातार मेहनत और सही रणनीति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
