#रोजगार
February 25, 2026
हिमाचल में पाएं सरकारी नौकरी : 700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
इस भर्ती प्रक्रिया में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश होम गार्ड डिपार्टमेंट ने होमगार्ड के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश होम गार्ड डिपार्टमेंट ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 700 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकार द्वारा इसके संबंधितआधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जानकारी के अनुसार, विभाग ने महिला और पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ तकनीकी कार्यों के लिए भी इन 700 पदों को आरक्षित किया है। जिसके अनुसार 700 पदों में से-
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। इस भर्ती में भाग लेना वाले उम्मीदवार 10वीं-12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीर भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार होमगार्ड डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026 (मंगलवार) तय की गई है।
भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-