कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। यहां तक कि बॉलीवुड और टीवी सीरियल में भी हिमाचल की बेटियों की अदाकारी का हर कोई कायल है। अब प्रदेश की एक और मासूम बेटी छोट पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलबा बिखेरती हुई दिखेगी। यह बेटी हिमाचल के कांगड़ा जिला के पंचरुखी की सात साल की आशवी धीमान है।
छोटे पर्दे पर दिखेगी हिमाचल की आशवी
आशवी धीमान छोटे पर्दे पर आने वाले टीवी सीरियल में काम कर रही है। जिसमें आशवी की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। आशवी धीमान देव आंचल की प्रेम कहानी सीरियल में छोटी देवी मां की भूमिका में नजर आएगी। यह सीरियल डीडी नेशनल और जी टीवी पर प्रसारित होगा। टीवी जगत में कदम रखने से आशवी के गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP के गढ़ में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे: भड़क उठे लोग
10 माह में 25 इंटरनेशन अवार्ड किए अपने नाम
बता दें कि आशवी धीमान टीवी सीरियल में ही काम नहीं कर रही है। बल्कि इसके साथ साथ आशवी पहाड़ी डांस और हिमाचल की संस्कृति को भी प्रमोट करती है। इतनी छोटी उम्र में भी आशवी अब तक कई बार हिमाचल और हिमाचल से बाहर छोटे और बड़े बच्चों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। आशवी मात्र 10 महीने में 25 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सिर पर नहीं था पिता का साया, गरीबी का फायदा उठा शख्स ने लूटी आबरू- कर दिया प्रेग्नेंट
पहाड़ी डांस के साथ मॉडलिंग एक्टिंग भी करती है आशवी
आशवी धीमान पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी जिला कांगड़ा की रहने वाली है और मात्र 7 साल की है। आशवी पालमपुर के केंद्रीय विद्यालय में प्रथम कक्षा की छात्रा है। आशवी पढ़ाई के साथ.साथ पहाड़ी गानों में डांस, मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती है। वह अपने पहाड़ी डांस की प्रस्तुति हिमाचल, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भी प्रस्तुति दे चुकी है। इसके लिए आशवी बहुत सारे इनाम ले चुकी है।
