#अपराध
March 24, 2025
हिमाचल : सिर पर नहीं था पिता का साया, गरीबी का फायदा उठा शख्स ने लूटी आबरू- कर दिया प्रेग्नेंट
मां के साथ थाने पहुंची लड़की- शिकायत करवाई दर्ज
शेयर करें:
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सूबे से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं- जिसमें युवक शादी का झांसा देकर लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। यहां पांवटा साहिब उपमंडल में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है और अब अबॉर्शन कराने का दवाब बना रहा है। पीड़िता नबलात्कार और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत महिला थाना नाहन में दर्ज करवाई है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि वो 11वीं कक्षा की छात्रा है और वो गरीब परिवार से संबंध रखती है। वो घर पर अपनी मां के साथ रहती है- उसके पिता का निधन हो चुका है। करीब 6 महीने पहले ही उसकी आरोपी के साथ जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर उसे अपनी बातों में फंसाया। उसने परिवार की मदद करने की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसी देकर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी उससे दावा करता रहा कि किसी बात से डरने की जरूरत नहीं है- कुछ भी होगा वो उसका साथ देगा। मगर जब पीड़िता तीन महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी उस पर अबॉर्शन कराने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने बताया कि उसके गर्भवती होने के बाद आरोपी ने इस बारे में पुलिस और परिजनों को कुछ भी बताने से मना किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में उसने हिम्मत दिखा कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले की पुष्टि करते हुए ASP योगेश रोल्टा ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाने आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूल में EID सेलिब्रेशन! बच्चों से टोपी और कुर्ता-पायजामा मंगवाया, मचा बवाल
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ अपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शातिर युवक भोली-भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनका शारीरिक शोषण करते हैं। कई बार कुछ युवा इन लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने से भी पीछे नहीं रहते हैं।
हाल ही में ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से सामने आया था। यहां एक युवक ने 21 साल की युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। युवक की इस मांग से परेशान युवती ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और न्याय की गुहार लगाई।