देहरादून। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में आज सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई। नवरात्र के पहले दिन पेश आए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जिन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया है, घायलों की हालत भी काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
नेपाल जाने के लिए निकला था वाहन
मिली जानकारी के अनुसार यह वाहन उत्तराखंड के नैनीताल जिले से नेपाल जाने के लिए निकला हुआ था, मगर रास्ते में बेतालघाट के पास यह वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एक सिर्फ ड्राइवर ही भारतीय था। बाकि, सभी मृतक नेपाली मूल के थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ड्यूटी से लौटे पति को कमरे में इस हालत में मिली पत्नी, बुलानी पड़ी पुलिस
कैसे हुआ हादसा- 150 मीटर नीचे गिरा वाहन
सामने आई जानकारी के अनुसार वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौके पर हो गई। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतकों की पहचान
- ड्राइवर राजेन्द्र - निवासी उत्तराखंड
- विशराम चौधरी- निवासी नेपाल
- अंतराम चौधरी- निवासी नेपाल
- गोपाल बसनियत- निवासी नेपाल
- उदयराम चौधरी- निवासी नेपाल
- विनोद चौधरी- निवासी नेपाल
- तिलक चौधरी- निवासी नेपाल
- धीरज चौधरी- निवासी नेपाल
इसके अलावा घायल हुए लोग भी नेपाल के रहने वाले हैं, जिनका नाम छोटू चौधरी और शांति चौधरी बताया गया है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
