किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक पेशे से वकील थे और किसी काम से किन्नौर आए हुए थे। युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

दो युवा वकीलों की मौत

बताया जा रहा है कि दोनों युवक शिमला से अपनी कार में किन्नौर में किसी काम से आए थे। पहले दोनों युवकों के लापता होने की खबर दी गई थी। मगर बाद में पता चला कि दोनों हादसे का शिकार हो गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने महिला सफाई कर्मी से की नीचता, बकाया शुल्क मांगने गई थी बेचारी

गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार, युवक कार लेकर सांगला से कड़छम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वापस घर लौटते वक्त रुतरंग के पास उनकी कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

24 घंटे बाद मिला दूसरा शव

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अब पुलिस ने 24 घंटे के बाद दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अंग्रेजी टीचर की काली करतूत, क्लास में छात्रा के साथ की गंदी हरकत

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों की पहचान तेजेंद्र नेगी और साहिल वर्मा के रूप में हुई है। दोनों युवक शिमला हाईकोर्ट में वकालत करते थे। जवान बेटों की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोनों युवकों के लापता होने की खबर मिली थी। फिर बाद में पता चला की दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए हैं। पुलिस टीम ने NDRF की टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से खोजा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार साल का मासूम हुआ अनाथ, पहले पिता और अब चल बसी मां

कैसे पेश आया हादस?

उन्होंने बताया कि तेजेंद्र नेगी का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया था। जबकि, साहिल वर्मा का शव वीरवार सुबह खाई में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें