सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में मानसून के विदाई देते ही पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। पहाड़ों और वादियों में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग हिमाचल घूमने आ रहे हैं। दूसरी ओर त्योहारी सीजन को लेकर सूबे के बाजारों में काफी रौनक लगी हुई है। आज करवाचौथ है- जिसके लिए महिलाएं ना जाने पिछले कितने दिनों से तैयारियां करने में जुटी हुई थी। मगर वाहन चालकों की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण कई महिलाओं को ये त्योहार उम्रभर ना भूलने वाले गम दे गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गरीबी ने खींचे पांव, सीमा ने नहीं मानी हार- चीन में देश के लिए दौड़ी, जीती गोल्ड

कारों में हुई जोरदार टक्कर

ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। यहां नाहन में एक पति-पत्नी भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। नाहन के बोहलियों क्षेत्र के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के वक्त एक कार में पति-पत्नी और दूसरी कार में सिर्फ चालक मौजूद था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by @news4himachal

कारों के उड़ गए परखच्चे हादसे इतना भयानक था कि दोनों कारों के परख्च्चे उड़ गए हैं। हादसे के वक्त पति-पत्नी अपनी कार से सही लेन में जा रहे थे। मगर इसी बीच गलत दिशा से सड़क पर आ गई- जिसके कारण ये भयानक हादसा पेश आया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीमार बच्चों को छोड़ गई मां, नौकरी कर पालती रही परिवार का पेट

पति-पत्नी समेत 3 हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, बीते कल पांवटा साहिब के रहने वाले पति-पत्नी शिवम और ओजस्वी अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उत्तराखंड नंबर UK07AP5354 कार गलत दिशा में आ गई। जिसके चलते दोनों कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

गाड़ी के कैमरे में कैद हुआ हादसा

हादसे की लाइव वीडियो दंपत्ति की गाड़ी के कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो इतना भयानक है कि वीडियो को देखते ही आपके होश उड़ जााएंगे। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान शिवम और ओदस्वी निवसी पांवटा साहिब और कैलाश चंद्र निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार के खिलाफ किए थे पोस्ट, नौकरी से सस्पेंड हुआ HRTC ड्राइवर

चालक की लापरवाही से पेश आया हादसा

मामले की पुष्टि करते हुए सदर पुलिस थाने के SHO बृजलाल मेहता ने बताया कि गाड़ी में कैद हुई वीडियो के अनुसार ये साफ नजर आ रहा है कि गलती कैलाश चंद्र की है। इसी के आधार पुलिस ने कैलाश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें