मंडी। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही सड़क पर फिसलन बढ़ गई हैं। ऐसे में कई गाड़ियां सड़क हादसों का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। यहां मंडी-कल्हणी सड़क मार्ग पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
परिवार ने खोया जवान बेटा
इस सड़क हादसे में एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का शिकार हुए तीन लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें : HRTC बस में छात्र से हीटर का वसूला किराया, कंडक्टर ने 264 रुपए टिकट काटागहरी खाई में गिर गई कार
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात को करीब साढ़े 10 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त कार नंबर HP01M-5349 में तीन लोग सवार थे- जो कि मंडी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलन होने के कारण कलहणी के दूढी क्षेत्र में उनकी कार स्किड होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।एक ही गांव के तीन लोग
हादसे में घायल हुए एक युवक ने खुद पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी। युवक ने बताया कि उनकी कार गहरी खाई में गिर गई है और वो अंधेरे में कहीं फंस गए हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना पैसे दिए होटल से भागा पर्यटक, रास्ते में पुलिस ने ऑनलाइन भरवाया बिलएक ही मौत, दो गंभीर घायल
पुलिस टीम ने पाया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक की पहचान
हादसे का शिकार हुए तीन लोग एक ही मंडी जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान-- रोहित कुमार (18) निवासी पंदेहल गांव, मंडी
घायल की पहचान
- टोपेश्वर सिंह (29) निवासी नंदहले गांव, मंडी
- कॉल सिंह (31) निवासी नंदहले गांव, मंडी
