शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। ठियोग क्षेत्र में पेश आए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन साल की बच्ची की जान चली गई। हादसे में बच्ची की दादी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
दादी के सामने पोती की मौत
बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दादी की आंखों के सामने मासूम बच्ची की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : 11वीं के छात्र पर आवारा सांड ने किया हम*ला, सांस की नली में घुसा सींग- हालत नाजुक
दादी की हालत भी गंभीर
मृतक बच्ची की पहचान तीन वर्षीय दिव्यांशी के रूप में हुई है। हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची और उसकी दादी दोनों को गंभीर चोटें आईं।
आंगनबाड़ी से घर लौटते समय हादसा
बताया जा रहा है कि बीते कल दोपहर को मीरा उर्फ शकुंतला अपनी पोती दिव्यांशी को आंगनबाड़ी से लेकर घर की तरफ पैदल जा रही थीं। दोनों ठियोग क्षेत्र की चाटोग-सिंखुरी सड़क पर थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें- आजादी के बाद भी सड़क से दूर हैं हिमाचल के ये गांव : देह पहुंचाना भी कठिन, हजारों लोग परेशान
तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दादी-पोती को सड़क से उठाकर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चियोग पहुंचाया गया।
गंभीर हालत में IGMC किया रेफर
चियोग में चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति का आकलन करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से शिमला ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 350 नई बसें- पुरानी होंगी बेड़े से बाहर, कल लिया जाएगा फैसला
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हालांकि, रास्ते में ही तीन वर्षीय दिव्यांशी ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं उसकी दादी को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे में शामिल पिकअप का नंबर HP 63A-4318 बताया गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन और चालक से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की विधानसभा में 10 करोड़ का स्कैम, विजिलेंस तक पहुंची शिकायत- पूर्व सचिव पर आरोप
वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान दुर्घटना के समय वाहन की गति, सड़क की स्थिति और हादसे के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
परिवार में पसरा मातम
दिव्यांशी की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। जिस बच्ची को उसकी दादी आंगनबाड़ी से लेकर घर लौट रही थीं, कुछ ही देर बाद वह परिवार से हमेशा के लिए दूर हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए सड़क पर वाहनों की गति और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
