सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में पेश आए हादसे में एक महिला की उसके पति की आंखों के सामने मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में महिला की मौत

इस हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बैसाखी पर सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा : राशन डिपुओं पर दालों के रेट घटाए, सरसों तेल भी सस्ता

बाइक पर जा रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, नाजिया अपने पति वकील अली के साथ बाइक पर सवार होकर अपने किराए के कमरे की ओर लौट रही थी। जैसे ही वे बरोटीवाला क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक टैंकर ने लापरवाही से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे।

टैंकर के नीचे आई महिला

हादसे के दौरान नाजिया टैंकर के पिछले पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने मानवीय संवेदनाएं दिखाने के बजाय मौके से भागने में ही भलाई समझी और टैंकर को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं थमेगी बारिश-बर्फबारी, 3 दिन बाद से फिर बदलेगा मौसम- आंधी का अलर्ट जारी

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की पुष्टि करते हुए ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि बरोटीवाला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी की मौत के बाद वकील अली गहरे सदमे में है। हादसे ने पूरे परिवार व इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें