राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त.व्यस्त कर दिया है। जगह.जगह भूस्खलनए सड़कों का टूटना और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक बेहद दुखद और भयावह हादसा हुआ, जब नेरीपुल-बलग-ठियोग मार्ग पर एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से विशालकाय पत्थर आ गिरा, जिससे चालक की मौत हो गई।

कहां हुई यह घटना

यह घटना ठियोग के समीप शिव मंदिर नेरी पुल के पास की है, जहां यह हादसा भूस्खलन की चपेट में आने से हुआ। मृतक की पहचान पप्पू निवासी पजेरली करगोली नाला के रूप में हुई है, जो मारुति कार में सैंज से कोटी पधोग की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नेरी पुल के पास पहुंचा, ऊपर से एक बड़ा पत्थर तेज आवाज के साथ उसकी कार पर आ गिरा। पत्थर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल रचने जा रहा इतिहास: पहली बार इस दिन सरकारी अस्पताल में होगी रोबोटिक सर्जरी

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल ठियोग पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ठियोग भेजा गया, जहां औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : अब धराली गांव में फटा बादल: तिनके की तरह बह गए दर्जनों घर, 50 से अधिक लोग लापता; 4 देह मिली

प्रशासन देगा फौरी राहत

नायब तहसीलदार पझौता, प्रकाश पांटा ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द ही फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच आरंभ कर दी गई है और भूस्खलन के कारणों का भी अध्ययन किया जा रहा है।

हिमाचल में बढ़ी भूस्खलन की घटनाएं

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर पर्वतीय इलाकों में यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक वर्षा से भूमि की पकड़ ढीली पड़ जाती है, जिससे अचानक पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं होती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम अलर्ट का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।