सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के आंज भोज क्षेत्र में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिले की राजपुरा पंचायत के दाना गांव के ऊपरी पहाड़ पर बादल फटने से गांव का मारसिद्ध मंदिर बह गया है। बादल फटने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे भारी बारिश के बाद दाना गांव के पास बरसाती नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इससे पीने के पानी की पाइपें टूटने के साथ-साथ रास्ते भी बाधित हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्तों को बहाल करने और सहायता प्रदान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें: गार्डन में गई थी महिला- वहीं से रावी नदी में कूद गई

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

स्कूटी में नशा छुपाकर ले जा रहे थे युवक और महिला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की पुलिस ने स्कूटी सवार युवक और महिला से चिट्टा बरामद किया है। दोनों एप्लाइड फॉर नंबर की स्कूटी पर सवार होकर काली मंदिर सैनवाला के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए रोक लिया। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे। वहीं, जब पुलिस ने तलाशी लेने के लिए...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मछलियों को आटे डालते झील में डूबा बुजुर्ग

यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से सामने आई है। यहां गोबिंद सागर झील में मछलियों को आटा डालने गए एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग हर शनिवार को लठियाणी घाट पर मछलियों को आटे की गोलियां डालने जाता था। बीते कल भी वह घाट पर मछलियों...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें