ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां दसूहा के हाजीपुर रोड पर कस्बा घोगरा के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। हादसे में एक नौजवान युवक की मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

नौजवान युवक की मौत

हादसे में जान गवाने वाले युवक की पहचान अजय कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान साहिल कुमारे के रूप में हुई है- जो कि दौलतपुर, ऊना का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से काम के सिलसिले में निकला था सुनील, खाई में गिर गई कार

कार में जा रहे थे दोनों दोस्त

बताया जा रहा है कि हादसा एक बाइक चालक को बचाते समय पेश आया है। हादसे के वक्त गाड़ी अजय चला रहा था। अजय और साहिल दोनों दोस्त हैं और दोनों युवक दौलतपुर में DDM की पढ़ाई करते हैं।

सामने आई गई बाइक

हादसे में घायल हुए साहिल ने बताया कि वो और अजय साहिल की कार लेकर डेरा ब्यास जा रहे थे। इसी बीच दसूहा-हाजीपुर सड़क पर घोघरा के पास एक बाइक हमारी कार के सामने आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में हमारी कार अनियंत्रित हकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरोजगारों का प्रदर्शन : युवा कर रहे नौकरियों की मांग

पेड़ से हुई जोरदार टक्कर

हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई और वे बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर दसूहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।

एक ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

उधर, पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर अजय के शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल : पत्नी के पहले श्राद्ध पर पति का देहांत, धरी रह गई तैयारियां मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें