कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दुखद हादसा पेश आया है। हादसा जिले के व्यापारिक कस्बे जसूर में पेश आया है। हादसे में एक डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। HRTC बस के टायर के नीचे आने से बच्ची की मौत हुई है। हादसे के वक्त बच्ची खेल रही थी।

मासूम को मिली दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि हादसा बस को बैक करते समय पेश आया है। बस के पिछले टायर के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसपोर्टर से शख्स ने पहले ठगे करोड़ों रुपए, अब किया सरेंडर

खेल रही थी डेढ़ साल की बच्ची

जानकारी के अनुसार, पंजाब के रहने वाले निहाल की डेढ़ साल की बेटी निहारिका सब्जी मंडी के पीछे खेल रही थी। इस बीच मंडी के पास वाली HRTC की वर्कशॉप से एक चालक अपनी बस को बैक करने लगा।

HRTC बस के नीचे आई बच्ची

इसी दौरान बच्ची बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के परिजन सब्जी मंडी के साथ लगती झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। बच्ची का परिवार ढोलक बनाने और बेचने का काम करता है। बच्ची की मौत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल: जमीनी विवाद में भाभी ने लोहे की रॉड से तोड़ दी ननद की टांग मामले की पुष्टि करते हुए DSP विशाल वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें