कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पशुओं के लिए चारा लेने गए व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत पेड़ की टहनी गिरने के कारण हुई है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय धनी राम के रूप में हुई है- जो कि गांव धारा, कईस का रहने वाला था।

पशुओं के लिए चारा लेने गया था धनी राम

बताया जा रहा है कि धनी राम अपने घर के पास खेतों में पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर उसके ऊपर गिर गई। इस हादसे में धनी राम के सिर पर गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य के विभाग को मिले 295 करोड़, सुधरेगी प्रदेश की सड़कों की हालत

सिर पर गिरी पेड़ की टहनी

वहीं, धनी राम के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि धनी राम बेसुध पड़ा हुआ था। मगर जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने धनी राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में धनी राम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें :

गोविंद सागर झील में डूबा युवक

यह दुखद हादसा बिलासपुर जिला में पेश आया है। यहां झंडूता विधानसभा क्षेत्र का 16 वर्षीय लड़का गोविंद सागर झील में डूब गया है। मगर अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक की पहचान 16 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है- जो कि धराड़सनी गांव का रहने वाला था। अमन 12वीं कक्षा का छात्र था। मन गोविंद सागर झील में पानी के तेज बहाव में लापता हो गया है। अमन को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलााय गया, लेकिन उसका कहीं कुछ नहीं पता चल पाया। देर शाम तक उसकी तलाश में...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें यह भी पढ़ें: माया का ये कैसा लालच! गड्ढा खोद कर रहे थे तंत्र विद्या, बकरा भी लाया था साथ

श्राद्ध का खाना बनाते फटा कुकर, रसोइये की मौत

यह दर्दनाक हादसा जिला हमीरपुर स्थित भोरंज उपमंडल में पेश आया है। यहां कक्कड पंचायत में श्राद्ध का खाना बनाते समय रसोइये की दर्दनाक मौत हो गई है। ज्ञान चंद पुत्र कांशी राम, गांव परनोह तहसील सरकाघाट को भडथू गांव में दीनानाथ के घर पर श्राद्ध का खाना बनाने के लिए बुलाया गया था। द्वितीय श्राद्ध का खाना बनाते वक्त सुबह 9 बजे ज्ञान चंद द्वारा दाल को गैस पर पकाने के लिए कुकर में रखा। थोड़ी देर बाद कुकर में सीटी बजने के बाद कुक ने कुकर को उठाकर साइड में रखने की कोशिश की और...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें