रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय किन्नौर जिला में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली, जबकि छह अन्य जख्मी हो गए। यह हादसा टापरी थाना क्षेत्र के चगांव-उरनी संपर्क मार्ग पर चर चरंग मोड़ के पास पेश आया, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतक की पहचान और घायलों की सूची

हादसे में नाथपा निवासी 18 वर्षीय अंशित की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • अखिल (निवासी चगांव)
  • प्रिंस (निवासी भावानगर)
  • राजेश (निवासी नाथपा)
  • जितेंद्र (निवासी उत्तराखंड)
  • अरुण कुमार (ड्राइवर, निवासी सोलन)
  • अंशुल (निवासी नाथपा)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक झटके में उजड़ गया परिवार, पहले दो बेटों की अर्थी को पिता ने दिया कंधा, अब बेटी ने भी छोड़ी दुनिया

भावानगर की ओर जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है, जब ऑल्टो कार (HP-62-A-3844) चगांव से भावानगर की ओर जा रही थी। 

दुर्घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

चर चरंग मोड़ पर गाड़ी के ड्राइवर अरुण कुमार ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से फिसलती हुई नीचे जा गिरी और एक अन्य संपर्क मार्ग पर जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टापरी थाने की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पांच दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों पर मंडरा रहा खतरा; नदी-नालों से रहें दूर

घायलों का इलाज जारी

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी भावनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक अंशित का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

थाना प्रभारी शिव कुमार ने जानकारी दी कि हादसे को लेकर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें