सोलन। बाहरी राज्यों से लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए हिमाचल का रुख करते हैं, लेकिन कई बार किस्मत उन्हें दर्दनाक हादसों का शिकार बना देती है। ऐसा ही एक मामला जिला सोलन से सामने आया है, यहां काम के दौरान एक मजदूर लोहे के बीमें की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोहे के बीम बनाने का कर रहे थे काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जिला सोलन के BBS (बद्दी) स्थित एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ। बीते रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मजदूर और उसका दोस्त फैक्ट्री में बड़े-बड़े लोहे के बीम बनाने का काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : HRTC के बुरे हाल- छत से टपक रहा पानी, ड्राइवर ने छतरी खोलकर चलाई सवारियों से भरी बस
मशीन से ऑपरेटर ने उठाया एक भरी बीम
उसी दौरान एक ऑपरेटर गगनदीप सिंह हाईड्रा मशीन लेकर वहां पहुंचा और बीम उठाने लगा। उस समय मजदूर पास में ही खड़ा होकर वेल्डिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर ने बिना ठीक से जांच किए ही एक भारी बीम को उठाना शुरू कर दिया।
बीम के नीचे दब गया मजदूर
जैसे ही बीम ऊपर उठी, वह घूमकर पास में रखी दूसरी बीम से टकरा गई। इससे वहां रखी कई भारी बीमें एक के बाद एक गिरने लगीं। दुर्भाग्य से मजदूर आखिरी बीम के नीचे दब गया। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 72 घंटे खराब रहेगा मौसम, आज के लिए ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
अस्पताल पहुंचने से पहले मजदूर की हुई मौत
शोर सुनकर आसपास के लोग और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और मिलकर भारी बीमों को हटाया। जब मजदूर को बाहर निकाला गया, तो उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें लगी हुई थीं और वह बेहोश था। उसे तुरंत IGMC अस्पताल काठा ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था और अपने साथी के साथ ओरो कम्पनी वर्धमान में काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
पुलिस ने किया मामला दर्ज
शिकायतकर्ता के मुताबिक यह हादसा गगनदीप सिंह द्वारा बिना ठीक से जांच किए हाईड्रा से बीम उठाने के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
